सऊदी एयरपोर्ट पर सख्ती: बिना अनुमति ये चीज ले जाने पर तुरंत वापस भेजे जाएंगे

0

सऊदी अरब की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को अब कुछ खास दवाएं देश में ले जाने या वहां लाने से पहले पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सऊदी सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन अप्रूवल सिस्टम लागू किया है। इस संबंध में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को जानकारी साझा की।


एनसीबी के अनुसार, सऊदी अरब स्थित मादक स्वापक नियंत्रण महानिदेशालय के भारत कार्यालय ने औपचारिक तौर पर सूचित किया है कि कई ऐसी दवाएं, जो भारत समेत अन्य देशों में कानूनी रूप से उपलब्ध हैं, वे सऊदी अरब में प्रतिबंधित या सीमित मात्रा में ही अनुमति योग्य हो सकती हैं।


बयान में कहा गया है कि निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में दवाएं ले जाने पर यात्रियों के खिलाफ नियामक कार्रवाई की जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब ने एक अनिवार्य इलेक्ट्रॉनिक सेवा प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जहां व्यक्तिगत उपयोग के लिए दवाएं ले जाने से पहले ऑनलाइन अनुमति के लिए आवेदन करना होगा।


एनसीबी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आवेदन जमा करें। साथ ही, यात्रा से पहले सऊदी अधिकारियों द्वारा जारी प्रतिबंधित और निषिद्ध दवाओं की आधिकारिक सूची जरूर जांच लें, ताकि एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed