बिहार में भीषण ठंड के कारण 5 जनवरी तक स्कूल बंद, समय में किया गया बदलाव

0

पटना समेत पूरे बिहार में भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से अगले छह दिनों तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।


वहीं, पांचवीं से ऊपर की कक्षाएं जारी रहेंगी, लेकिन उनका समय बदलकर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया गया है। हालांकि, प्री-बोर्ड परीक्षा और उससे जुड़ी विशेष कक्षाएं इस आदेश से बाहर रखी गई हैं।

बांका, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। लगातार गिरते तापमान के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, गया में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम दृश्यता शून्य मीटर तक गिर गई, जिससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। अगले सात दिनों तक सर्दी और कोहरे से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। पूर्वानुमान के अनुसार, 3 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, 4 जनवरी को पश्चिमी और उत्तर-मध्य जिलों में सर्दी जैसी स्थिति बन सकती है। 5 से 7 जनवरी के बीच राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed