रूपौली गांव में निजी स्कूल पर नियमों की अनदेखी का आरोप, नाबालिग बच्चों से तय समय से पहले कराई जा रही पढ़ाई.

0

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड अंतर्गत रूपौली गांव में संचालित जे.एस. इंटरनेशनल स्कूल नामक निजी संस्थान पर जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूल में 5 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई सुबह 8:30 बजे से कराई जा रही है, जो जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के विरुद्ध बताई जा रही है।


स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि कम उम्र के बच्चों को इतनी सुबह स्कूल बुलाना उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के लिहाज से उचित नहीं है। नियमों के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा समय में कोई बदलाव नहीं किए जाने से नाराजगी बढ़ रही है।


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थान पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed