सीतामढ़ी में कड़ाके की ठंड के चलते 12वीं तक के सभी स्कूलों में 6 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

0

सीतामढ़ी।
जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और तापमान में सुधार नहीं होने के कारण जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी, सीतामढ़ी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।


यह आदेश प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थानों सहित कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाओं पर लागू होगा। आदेश के अनुसार 06 जनवरी 2026 तक नियमित पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, बोर्ड एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित होने वाली विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।


यह आदेश 04 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक सीतामढ़ी जिले में प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है और अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed