सीतामढ़ी में दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, जमीन कारोबारी रामबाबू राय को गोली मारकर मौत

1

बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा चौक के पास शनिवार को दिनदहाड़े जमीन कारोबारी रामबाबू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिला मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले रामबाबू राय जमीन पर गिर पड़े। अपराधियों ने उन्हें माथे में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।


सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है।


वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

 

1 thought on “सीतामढ़ी में दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, जमीन कारोबारी रामबाबू राय को गोली मारकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed