सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती, अंचल निरीक्षक का कई थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण

0


सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।


इस क्रम में बेला, परिहार, सुरसंड, भिट्ठा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल-112 की तत्परता, सतर्कता और सक्रियता की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed