सादगी और जनसेवा से समाज को दिशा देने वाले व्यक्तित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि

0
 

सीतामढ़ी। सुरसंड में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाहिद अली खान की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र जनता दल (यू) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि स्वर्गीय शाहिद अली खान एक नेकदिल, ईमानदार और बेदाग छवि वाले नेता थे, जिन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के हित को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि खान साहब का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और विकास के लिए समर्पित रहा, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

पंकज कुमार ने भावुक स्वर में कहा, “जब वे हमारे बीच थे, तब उनके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला, यह मेरे जीवन का सौभाग्य है। मैं हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद कर उनसे सीख लेने का प्रयास करता हूँ।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय खान द्वारा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय और जनहित में किए गए कार्यों को विस्तार से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस श्रद्धांजलि सभा में रामसागर ठाकुर, चंदन मंडल, ऋषभ राज, रितु रानी, रितिक राज सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाज सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed