15515 मेमू इंटरसिटी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, सीतामढ़ी स्टेशन पर रोज भगदड़ जैसे हालात

0

Railway: सीतामढ़ी। 15515 मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस के रक्सौल से नरकटियागंज तक विस्तार के बाद यात्रियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीतामढ़ी स्टेशन पर प्रतिदिन अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। ट्रेन में बैठना तो दूर, कई बार खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। हाल ही में ट्रेन खुलते समय भीड़ के दबाव में एक युवती गिरने लगी, जिसे यात्रियों ने समय रहते संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


यात्रियों का कहना है कि पहले जब यह ट्रेन रक्सौल से दानापुर तक चलती थी, तब हालात बेहतर थे। अब नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली और रामगढ़वा से ही ट्रेन पूरी तरह भर जाती है। घोड़ासहन, बैरगनिया, रीगा, सीतामढ़ी और न्यू रून्नीसैदपुर स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ चढ़ती है, जिससे कई लोग ट्रेन में सवार ही नहीं हो पाते।


ट्रेन के विस्तार के बाद समय पालन भी बिगड़ गया है। हाल के दिनों में ट्रेन 45 मिनट से लेकर एक घंटे से अधिक देरी से चली है, जिसका सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। यात्रियों ने सीतामढ़ी–पटना या रक्सौल से अलग इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की है, ताकि सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed