बलात्कार-हत्या केस के दोषी राम रहीम को सरकार ने दी 40 दिन की पैरोल, जेल से रिहाई

0

New Delhi: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शनिवार शाम 40 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया गया। वह इस दौरान हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा परिसर में रहेंगे।

प्रशासन ने कहा है कि पैरोल के दौरान राम रहीम को निर्धारित शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा और उन्हें डेरा परिसर के बाहर किसी सार्वजनिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है।


राम रहीम 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। उन्हें दो साध्वियों के बलात्कार और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वापस जेल भेजा जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed