एसएसबी को बड़ी सफलता: फरछहिया के निकट शराब से भरी ऑटो पकड़ी, एक गिरफ्तार
सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सोनबरसा एसएसबी 51 वीं वाहिनी के जवानों ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सुबह 8:30 बजे, सोनबरसा बॉर्डर पोस्ट के पास स्थित पिलर संख्या 326(32) के नजदीक, सीमा से करीब 2.8 किलोमीटर अंदर फरछहियाँ गांव के समीप एक ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर एक ऑटो को रोका। तलाशी में ऑटो नंबर बीआर 30 पिए 0293 से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद हुईं। जब्त की गई शराब में शामिल थीं। बरुन ब्रांड की 375 एमएल की 15 बोतलें, किंगफिशर बियर की 500 एमएल की 15 बोतलें, गौरव सौंफीकी ब्रांड की 300 एमएल की 180 बोतलें।

इस तस्करी में संलिप्त ऑटो चालक अमित कुमार (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह सीतामढ़ी जिले के गोशाला चौक, थाना पुनौरा का निवासी है और राम चंद्र पासवान का पुत्र है। एसएसबी ने जब्त की गई शराब और ऑटो को संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसबी अधिकारियों ने यह भी बताया कि सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट: नसीम अहमद,

