मौसम अलर्ट: अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, ठंड बढ़ेगी, कई राज्यों में IMD ने जारी की चेतावनी

0

WeatherAlert: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कड़ाके की ठंड, शीत लहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण 9 जनवरी तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसका असर दक्षिण भारत के राज्यों पर भी पड़ेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हाल के दिनों में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि तिरुनेलवेली जिले में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।


भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed