रामबाबू राय हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, SIT ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल भी बरामद

1

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में 3 जनवरी को हुई रामबाबू राय हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने तेज़ कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद की।


भीसा चौक के पास बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने रामबाबू राय को गोली मार दी थी। डायल 112 टीम ने पीछा किया, लेकिन अपराधी फरार हो गए।

 

यह भी पढे: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े हत्या से मचा हरकंप, रामबाबू राय को गोली मारकर मौत

 


गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच डुमरा थाना कांड संख्या 02/26 के तहत SIT को सौंपी गई। जांच में पता चला कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा और उसकी शशि यादव गिरोह से पुरानी रंजिश थी।

तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय इनपुट के आधार पर SIT ने मुख्य आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया।

1 thought on “रामबाबू राय हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, SIT ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल भी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed