बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026: लाखों छात्रों के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। समिति के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र (Admit Card) आज़ 06 जनवरी 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://exam.biharboardonline.org पर उपलब्ध रहेगा।
विद्यालय प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट पर लॉगिन कर विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और उसे विद्यालय की मुहर व प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के साथ परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे। बिना हस्ताक्षर व मुहर वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।
बिहार बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंटरनल असेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि सैद्धांतिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच होगी। केवल वही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिनका एडमिट कार्ड विधिवत जारी किया गया हो।

समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैर-उत्तीर्ण (Non Sent-up) या अनुपस्थित छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी तुरंत अपने विद्यालय से संपर्क करें।
अधिक जानकारी और सहायता के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट….
Writer: 𝑀𝑑 𝑃𝑎𝑟𝑣𝑒𝑧

Contact Now: For Ads
