आधार PVC कार्ड शुल्क में वृद्धि: 50 रुपये से बढ़कर 75 रुपये, जानें पूरी प्रक्रिया

नए साल की शुरुआत के साथ आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं के शुल्क में बदलाव हुआ है। यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार पीवीसी कार्ड की रीप्रिंटिंग फीस में वृद्धि की घोषणा की है। अब पुराने 50 रुपये की जगह 75 रुपये शुल्क देना होगा। यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू होंगी।
यदि आप अपने आधार कार्ड को एटीएम कार्ड जैसे प्लास्टिक कार्ड में बदलना चाहते हैं, तो अब आपको थोड़ा अधिक खर्च करना पड़ेगा। यूआईडीएआई के अनुसार शुल्क बढ़ाने का कारण कार्ड बनाने की सामग्री (पॉलीविनाइल क्लोराइड), उच्च तकनीकी प्रिंटिंग प्रक्रिया और डाक विभाग के माध्यम से सुरक्षित डिलीवरी (स्पीड पोस्ट) की लागत में वृद्धि है।

आधार PVC कार्ड बनवाने की प्रक्रिया:
1.UIDAI की वेबसाइट या नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं।
रीप्रिंट/ PVC कार्ड विकल्प चुनें।
2.आवश्यक विवरण दर्ज करें और 75 रुपये का शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान करें।
3.कार्ड सुरक्षित तरीके से आपके पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।
4.यह नया शुल्क और प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आपके आधार कार्ड की गुणवत्ता और डिलीवरी सुरक्षित रहे।
