पुट्टू खान हत्याकांड: 6 महीने बाद भी कातिल फरार, सीतामढ़ी पुलिस पर उठे सवाल.

0

सीतामढ़ी:
सीतामढ़ी के चर्चित व्यवसायी पुट्टू खां की हत्या को अब लगभग छह महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक न तो मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो सके हैं और न ही पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।

मेहसौल चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर बेरहमी से की गई हत्या के बावजूद पुलिस जांच आज भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में सिर्फ लीपापोती की जा रही है।


ग्रामीणों और शहरवासियों में जिला पुलिस प्रशासन को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

लोगों का कहना है कि अन्य मामलों में पुलिस अपराधियों को 24 से 48 घंटे में गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन पुट्टू खां हत्याकांड में छह महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।


इस नाराजगी को और बल तब मिला, जब हाल ही में रामबाबू राय हत्याकांड का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया गया। SIT ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई। ऐसे में सवाल उठता है कि पुट्टू खां हत्याकांड में आखिर इतनी ढिलाई क्यों?


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीतामढ़ी के अधिकांश मीडियाकर्मी भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और पुलिस प्रशासन से कोई सख्त सवाल नहीं पूछ रहे हैं। इससे यह शंका और गहरी हो रही है कि क्या न्याय भी अब जाति और धर्म देखकर दिया जा रहा है।

जनता अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और जवाब चाहती है। यह मामला न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली, बल्कि जिले की कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed