JLNM कॉलेज को मिला नया प्राचार्य, प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति पर खुशी का माहौल

0

सीतामढ़ी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज, नवाही सुरसंड के नए प्राचार्य के रूप में प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ अमर सिंह की नियुक्ति पर शिक्षा जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को कॉलेज के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


इस अवसर पर परिहार के पूर्व जिला पार्षद एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर गौहर सिद्दीकी ने प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कॉलेज का शैक्षणिक, प्रशासनिक और सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से होगा। प्रोफेसर सिंह का अनुभव और दूरदर्शिता संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।


पूर्व जिला पार्षद प्रोफेसर गौहर सिद्दीकी ने इस नियुक्ति के लिए कॉलेज सचिव नवीन कुमार सहित शासी निकाय के सभी सदस्यों को भी बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा।

 

📰 प्रोफेसर गौहर सिद्दीकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed