बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार EVM से होंगे चुनाव, नया आरक्षण रोस्टर होगा लागू

0

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि दिसंबर 2026 तक चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस बार पंचायत चुनाव पहली बार ईवीएम से होंगे।


M3 ईवीएम से होगा मतदान
आयोग 32 हजार से अधिक M3 ईवीएम यूनिट खरीदेगा, जिनकी कीमत करीब 64 करोड़ रुपये है। इन ईवीएम में एक कंट्रोल यूनिट से छह पदों के लिए छह बैलेट यूनिट जोड़ी जा सकती हैं और एक साथ 384 प्रत्याशियों की सूची दर्ज की जा सकती है।


नया आरक्षण रोस्टर
2026 में पंचायत चुनाव में नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा। 50% से ज्यादा आरक्षण नहीं होगा और पदों का निर्धारण जनसंख्या के अनुसार जिला अधिकारी करेंगे। मंत्री दीपक कुमार के अनुसार, इससे सभी वर्गों को नेतृत्व का मौका मिलेगा।


पदों की संख्या
कुल 2,55,379 पदों पर चुनाव होंगे, जिनमें पंच/वार्ड सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

आपके आसपास की हर बड़ी–छोटी ख़बर अब सीधे हम तक! खबरें, फोटो और विज्ञापन 👉 WhatsApp पर भेजें। आपकी खबर, आपकी पहचान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed