सुरसंड NH-227 पर मोबाइल झपटमारी की कोशिश नाकाम, एक बदमाश पकड़ा गया

0

सीतामढ़ी। सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-227 पर मोबाइल झपटमारी की एक घटना में ग्रामीणों की तत्परता और साहस से बड़ा अपराध टल गया। घटना के बाद पीछा कर ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पकड़ा गया आरोपी नेपाल के महोत्तरी जिला का निवासी बताया जा रहा है। झपटमारी के प्रयास के दौरान शोर मचने पर आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए और सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा।

इस दौरान भीड़ की पिटाई से आरोपी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की तत्परता और सामूहिक सजगता से अपराधियों के हौसले पस्त

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

आपके आसपास की हर बड़ी–छोटी ख़बर अब सीधे हम तक! खबरें, फोटो और विज्ञापन 👉 WhatsApp (व्हाट्सऐप लिंक) पर भेजें। आपकी खबर, आपकी पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed