भारत–नेपाल सीमा समन्वय को लेकर डीएम रिची पांडेय का बैरगनिया दौरा

0

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी, गुरुवार को प्रशासनिक दौरे पर बैरगनिया पहुंचे। उनके इस दौरे को भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

इस द्विपक्षीय बैठक में भारत–नेपाल सीमा से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे में सीमा सुरक्षा को और मजबूत करना, सीमावर्ती इलाकों में आवागमन को सुचारू बनाना, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, सीमा प्रबंधन की चुनौतियां तथा दोनों देशों के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर करना प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच प्रशासनिक एवं सुरक्षा स्तर पर समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाना है।

ताकि सीमा क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी विश्वास को मजबूत किया जा सके। जिलाधिकारी रिची पांडेय का यह दौरा सीमावर्ती जिलों के लिए दूरगामी महत्व रखता है और इससे दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

आपके आसपास की हर बड़ी–छोटी ख़बर अब सीधे हम तक! खबरें, फोटो और विज्ञापन 👉 WhatsApp पर भेजें। आपकी खबर, आपकी पहचान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed