बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, पीएम सूर्य घर और पीएम कुसुम योजना की समीक्षा

0

पटना में एमएनआरई निदेशक मीर मोहम्मद अली की अध्यक्षता में हुई बैठक


पटना। बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा को गति देने के लिए गुरुवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। विद्युत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के निदेशक मीर मोहम्मद अली ने की।


बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के एमडी महेंद्र कुमार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के एमडी राहुल कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर 1–2 किलोवाट के लिए ₹30,000 प्रति किलोवाट और 3 किलोवाट या उससे अधिक पर अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है।

साथ ही 5.75 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है।
एमएनआरई निदेशक ने बैंकों को लोन प्रक्रिया तेज करने और सब्सिडी भुगतान में देरी दूर करने के निर्देश दिए। राहुल कुमार ने बताया कि अब तक दक्षिण बिहार में 9,885 और उत्तर बिहार में 4,715 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन योजनाओं से बिजली खर्च में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन भी घटेगा।

आपके आसपास की हर बड़ी–छोटी ख़बर अब सीधे हम तक! खबरें, फोटो और विज्ञापन 👉 WhatsApp(व्हाट्सऐप लिं ) पर भेजें। आपकी खबर, आपकी पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed