सीतामढ़ी: कड़ाके की ठंड में 8वीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद

0
image_editor_output_image-338512837-17678992068327977319060046908127.jpg

सीतामढ़ी।
जिले में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ने और तापमान में सुधार नहीं होने के कारण जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी, सीतामढ़ी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।


आदेश कक्षा 8वीं तक के सभी छात्रों पर लागू होगा। कक्षा 8वीं के बाद की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन 3 बजे तक संचालित की जा सकेंगी।


यह आदेश 09 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है और अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed