भारत–नेपाल सीमा पर शांति व सुरक्षा को लेकर BDCC की अहम बैठक सम्पन्न

0
img-20260109-wa00492302827607916808796.jpg

सीतामढ़ी। भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भारत–नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति (BDCC) की महत्वपूर्ण बैठक नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत चंद्रनिगाहपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, कौंसल (ICS) CGI बीरगंज मनीष कुमार दास, 20वीं एवं 51वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


नेपाल की ओर से महोत्तरी, सर्लाही और रौतहट जिलों के मुख्य जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, हथियार व मानव तस्करी, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान, नो मैन्स लैंड में अतिक्रमण तथा आगामी संघीय चुनाव–2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।


जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के बीच विश्वास और समन्वय से ही प्रभावी सुरक्षा संभव है। बैठक के अंत में दोनों देशों के अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed