सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
सीतामढ़ी। जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और एक देशी कट्टा बरामद किया है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
मृतक की पहचान विरेन्द्र सिंह के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
