सुरसंड थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा

0
image_editor_output_image-892872885-17679862652758278310855980504126.jpg

सीतामढ़ी। सुरसंड थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों के खिलाफ इश्तिहार चस्पा किया है। न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में अभियुक्त अशोक महतो, चुनचुन देवी और वीरेंद्र महतो के विरुद्ध विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए उनके आवास पर इश्तिहार अधिपत्र चस्पा किया गया।


पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई। पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माननीय न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed