सात निश्चय व सात निश्चय-2 योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, युवाओं को लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

0
image_editor_output_image-1710577438-17680579719713700430565782349987.jpg

सीतामढ़ी | जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में सात निश्चय एवं सात निश्चय पार्ट-2 के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और कुशल युवा कार्यक्रम राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने हर घर नल का जल योजना के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण और शहरी स्वच्छता से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया।


बैठक में सात निश्चय-3 के प्रस्तावित बिंदुओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें दोगुना रोजगार-दोगुनी आय, समृद्ध उद्योग, कृषि विकास, उन्नत शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य, मजबूत आधारभूत संरचना और सबका सम्मान जैसे विषय शामिल रहे।


बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, डीआरडीए व एनईपी निदेशक, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed