मुख्यमंत्री की ‘जिलावार समृद्धि यात्रा’ का कार्यक्रम जारी, 16 से 24 जनवरी 2026 तक बिहार के 8 जिलों का दौरा
बिहार सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘जिलावार समृद्धि यात्रा’ का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस विशेष यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सीधे जमीनी हकीकत का जायज़ा लेंगे और विकास कार्यों को नई गति देंगे।
इस दौरान—
✔️ प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण
✔️ बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
✔️ जन संवाद कार्यक्रम के ज़रिये आम लोगों से सीधा संवाद
✔️ जिलास्तरीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

🗓️ पूरा यात्रा कार्यक्रम
🔹 16 जनवरी (शुक्रवार) – पश्चिमी चंपारण
🔹 17 जनवरी (शनिवार) – पूर्वी चंपारण
🔹 19 जनवरी (सोमवार) – सीतामढ़ी एवं शिवहर
🔹 20 जनवरी (मंगलवार) – गोपालगंज
🔹 21 जनवरी (बुधवार) – सिवान
🔹 22 जनवरी (गुरुवार) – सारण
🔹 23 जनवरी (शुक्रवार) – मुजफ्फरपुर
🔹 24 जनवरी (शनिवार) – वैशाली
🔴 सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों को व्यापक तैयारियों के निर्देश।

🔴 समीक्षा बैठकों में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी रहेंगे मौजूद।
समृद्ध बिहार की ओर एक और बड़ा कदम —
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से विकास को मिलेगी नई दिशा और नई रफ्तार।
