सीतामढ़ी स्टेशन परिसर में गंदगी का बोलबाला, यात्रियों को भारी परेशानी

0
img-20260112-wa00118607240348208634240.jpg

सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन के स्टेशन परिसर में गंदगी की स्थिति बदहाल बनी हुई है। बीते कई दिनों से परिसर में जमा कूड़े-कचरे का नियमित रूप से उठाव नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे का ढेर लग गया है। इससे उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आ रही है। यात्रियों का कहना है कि सीतामढ़ी मां जानकी की जन्मस्थली है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और यात्री पहुंचते हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन परिसर की गंदगी शहर की छवि को धूमिल कर रही है। यात्री ने बताया कि स्टेशन के बाहरी हिस्से में शौचालय से आने वाली बदबू और कूड़े के ढेर के कारण लोगों को मुंह ढककर गुजरना पड़ता है।


कूड़े के ढेर पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आवागमन में भी दिक्कतें होती हैं और कभी-कभी हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की ओर न तो रेल प्रशासन गंभीर है और न ही सफाई कर्मी ध्यान दे रहे हैं।


हालांकि, जब कभी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का निरीक्षण दौरा होता है, तो प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर तक आनन-फानन में सफाई कर दी जाती है, लेकिन अधिकारियों के जाते ही फिर वही हालात बन जाते हैं।


इस संबंध में नगर निगम के उप नगर आयुक्त कुलदीप सिन्हा ने बताया कि स्टेशन परिसर में जमा कूड़े के उठाव को लेकर सफाई निरीक्षक को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही कूड़ा हटवाकर स्थिति को सामान्य कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

 

आपके आसपास की हर बड़ी–छोटी ख़बर अब सीधे हम तक! खबरें, फोटो और विज्ञापन 👉 WhatsApp पर भेजें।

आपकी खबर, आपकी पहचान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed