सुरसंड में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित, अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

0
image_editor_output_image-2045736138-17683106722312513406400365807085


सीतामढ़ी। सुरसंड नगर पंचायत में बैठक में नव निर्वाचित स्थानीय विधायक प्रोफेसर नागेंद्र राउत को अध्यक्ष रमेश पटेल व प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार तथा समिति के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अंग़ वस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया।

बैठक में विधायक प्रो•नागेंद्र राउत ने उपस्थित सभी सदस्य व पदाधिकारी को नववर्ष की बधाई और शुभकामना दिया।  प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को सफल क्रियान्वयन हेतु सभी सदस्यों व पदाधिकारी को पारदर्शी तथा स्वछता पूर्वक कार्य करने पर बल दिया।


बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश पटेल ने पूर्व के बैठक में दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी से जवाब मांगा। प्रस्ताव के क्रियान्वयन नहीं होने पर आपत्ति व्यक्त किया। सदस्यों ने राजस्व भूमि सुधार विभाग में दाखिल खारिज परिमार्जन, आंगनबाड़ी केंद्र से सेविका से रुपए वसूली की मामला, आपूर्ति विभाग में डीलरों द्वारा अनाज कम देने का मामला, खाद उचित मूल्य पर नहीं मिलना, पैक्स गोदाम पर धान की खरीदारी नहीं होना, विद्यालय में मध्यान भोजन में गुणवत्ताहीनता का मामला तथा मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार, नगर पंचायत में सफाई एवं आवास योजना का भुगतान नहीं करने का मामला पूरे जोड़ों पर उठाया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उर्फ मोहन राय, सदस्य अरुण कुमार ठाकुर, मनोज ठाकुर, बाबुल राज, शोभा कुमारी, शिवम गुप्ता, विनोद चौबे, शिव शंकर महतो, पवन भारती, अरुण राउत तथा अंचलाधिकारी सतीश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी आरके सिंह, विद्युत सहायक अभियंता, कृषि पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कनीय अभियंता, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed