बिहार में ठंड और घना कोहरा: 18 जिलों में अलर्ट, अभी नहीं मिलेगी राहत

0
image_editor_output_image1339386747-17683635622734180587516120162407

बिहार में सर्दी का प्रकोप फिलहाल थमने वाला नहीं है। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ किया है कि ठंड का खतरा अभी बना रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई जिलों में Dense Fog Alert जारी किया है।


IMD के अनुसार बिहार के 18 जिलों—पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर और कटिहार—में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों तक बिहार में कोहरे का असर बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ेगी। 15 और 17 जनवरी के आसपास सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में 1–2 डिग्री की गिरावट संभव है।


पटना सहित पूरे राज्य में 24 जनवरी के बाद ही ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। तब तक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed