आज राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, इस मौके पर अयोध्या में 6,970 जवान तैनात.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी अयोध्यावासियों का अभिवादन करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे.
इस अवसर के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है. ATS और NSG समेत कुल 6,970 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं.
बताया जा रहा है कि सुरक्षा योजना में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों को भी शामिल किया गया है, जिनमें माइन डिटेक्शन यूनिट, बीडीएस स्क्वायड, एक्स-रे स्कैनर, हैंडहेल्ट मेटल डिटेक्टर वाहन स्कैनर, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, उच्च प्रतिक्रिया वैन और एम्बुलेंस शामिल हैं.
ड्रोन से की जा रही है निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 90 तकनीकी विशेषज्ञ और 4 साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं, प्रमुख क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी की जा रही है. यातायात प्रबंधन के लिए 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 130 ट्रैफ़िक सब-इंस्पेक्टर और 820 ट्रैफिक कर्मी तैनात हैं, प्रमुख चौराहों पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर भी लगाए गए हैं. निर्धारित रूटों पर स्नाइपर निगरानी और ऊंचाई से निगरानी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार दोपहर 12 बजे होगा ध्वजारोहण
दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री मंदिर के शिखर पर 10 फुट ऊंचा और 20 फुट लंबा त्रिकोणीय ध्वजारोहण करेंगे।
