ममता बनर्जी पर ईडी की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है आज सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी (Enforcement Directorate) की याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में ईडी ने मुख्यमंत्री पर आईपैक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बाधा डालने और जब्त दस्तावेज़ों को जबरन लेने का आरोप लगाया है।
ईडी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी और उनके साथ गृहमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रही मुख्यमंत्री द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और अधिकारियों को डराने-धमकाने की घटनाओं की जांच की मांग की है।
ईडी के मुताबिक, छापे के दौरान ममता बनर्जी ने डीजीपी, मुख्य सचिव और पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर जब्त सामान अपने पास ले लिया। ईडी ने FIR दर्ज कर सीबीआई जांच कराने की भी अपील की है। याचिका में यह भी कहा गया है कि ममता बनर्जी पहले भी कई बार जांच में रुकावट डाल चुकी हैं।

सुप्रीम कोर्ट में आज इस याचिका पर मेंशन होने की संभावना है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और कानून-व्यवस्था के मामलों में नजीर साबित हो सकती है।
