कटरा मेडिकल कॉलेज का विवाद: मान्यता रद्द होने से छात्रों का भविष्य अधर में
जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की MBBS मान्यता नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा रद्द किए जाने से छात्रों में हड़कंप मच गया है। 6 जनवरी की शाम कॉलेज हॉस्टल में मौजूद छात्रों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद सभी को घर लौटना पड़ा।
कश्मीर के बडगाम की रहने वाली बिलकिस, जो इसी कॉलेज से MBBS कर रही थीं, फिलहाल घर पर हैं। उनका कहना है कि आगे की पढ़ाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। किसी अन्य कॉलेज में शिफ्ट होने की स्थिति में कोर्स कैसे पूरा होगा, यह सबसे बड़ी चिंता है।

कॉलेज में 50 सीटों में से 42 पर मुस्लिम छात्रों के दाखिले को लेकर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया था। उनका तर्क था कि माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में स्थित कॉलेज में केवल हिंदू छात्रों को ही प्रवेश मिलना चाहिए। हालांकि छात्रों का कहना है कि कॉलेज के भीतर पढ़ाई का माहौल सामान्य था और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हुआ।

यह मेडिकल कॉलेज श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आता है और यहां 2025 में MBBS की पढ़ाई शुरू हुई थी। मान्यता रद्द होने के बाद सभी छात्र घर लौट चुके हैं। अब छात्र भविष्य को लेकर फैसले का इंतजार कर रहे
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
