सीतामढ़ी: 7 करोड़ की लागत से बने ‘सीता कुंज’ पार्क की बदहाली पर सवाल, जनप्रतिनिधियों से जवाब की मांग

0
image_editor_output_image-1414568037-17684945064821533782071284166923

सीतामढ़ी शहर के बीचोंबीच करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘सीता कुंज’ पार्क की हालत कुछ ही महीनों में खराब हो गई है। बड़े दावों और उम्मीदों के साथ तैयार इस पार्क का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था, लेकिन अब इसकी जमीनी सच्चाई निराशाजनक है।


स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में जगह-जगह टूटी संरचनाएं, खराब पाथवे, बंद लाइटें और उपेक्षित हरियाली साफ नजर आ रही है। बच्चों और परिवारों के लिए बनाए गए इस पार्क में रख-रखाव के अभाव से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।


शहरवासियों का सवाल है कि इतनी भारी लागत से बना पार्क इतने कम समय में बदहाल कैसे हो गया।

नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि उद्घाटन करने वाले जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी दोबारा पार्क का निरीक्षण करें और बताएं कि इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है तथा सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।


अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और क्या ‘सीता कुंज’ को फिर से उसके उद्देश्य के अनुरूप संवारा जाता है।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed