इंटर वार्षिक परीक्षा 2026: बोर्ड ने जारी किया प्रवेश पत्र, एक क्लिक में डाउनलोड की सुविधा

0
img_20260106_1202483830884131937195551

Oplus_16908288

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://intermediate.biharboardonline.com पर अपलोड किया गया है।


प्रवेश पत्र फरवरी से उपलब्ध रहेगा। बोर्ड ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर वेबसाइट से विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर और मुहर लगाकर समय रहते छात्रों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


बिना प्रवेश पत्र के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र विद्यालय से प्राप्त कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed