ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

0
image_editor_output_image-1233496700-17686633851465114024871530463606

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसहा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।


घटना की सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया गया है।


पुलिस द्वारा आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर दुर्घटना। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।


इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए थे। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed