सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट मोड में, जिलेभर में चौकीदारों की परेड आयोजित

0
image_editor_output_image1062598770-17687474872155823996425768902470

सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान चौकीदारों को अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने, महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर पुलिस तक पहुंचाने तथा आपात स्थिति में त्वरित सूचना देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस और जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने की अपील की गई।


पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जमीनी स्तर पर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीतामढ़ी पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखी जा रही है।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed