सीतामढ़ी में वाहन चोरों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन गिरफ्तार

0
img-20260118-wa00154655763811858277441

सीतामढ़ी। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में मेहसौल और चोरौत थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ कुल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।


मेहसौल थाना क्षेत्र में गश्ती एवं वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ के दौरान वह मोटरसाइकिल के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के बाद बाइक चोरी की होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरि किशोर सिंह, निवासी भूप भैरो, थाना सीतामढ़ी के रूप में की गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।


वहीं चोरौत थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान दो अन्य युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सूर्यनारायण मंडल उर्फ छोटू और सोनू कुमार, दोनों निवासी हाजीपुर, थाना केवटी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की बात स्वीकार की।


पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं वे किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से तो जुड़े नहीं हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थानों पर रखें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।

 

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed