परिहार में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 369 लीटर नेपाली शराब जब्त, एक गिरफ्तार

0
image_editor_output_image-1374463955-1768748500726649212866689823633

सीतामढ़ी। परिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 369 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जबकि एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है, ताकि शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।


पुलिस ने बरामद शराब और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा


इस कार्रवाई से न केवल शराब तस्करों में भय का माहौल बना है, बल्कि क्षेत्र के लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed