Su-75 फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत को मिल सकता है पूर्ण टेक्नोलॉजी ट्रांसफर

0

News Desk: रूस ने अपने अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट Su-75 ‘चेकमेट’ पर भारत को एक बड़ा ऑफर दिया है। दुबई एयर शो 2025 में सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने जानकारी दी कि इस विमान की पहली उड़ान 2026 की शुरुआत में हो सकती है। रूस ने भारत को फुल ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (ToT), इंजन कस्टमाइजेशन और एक्सक्लूसिव एक्सपोर्ट राइट्स का पैकेज ऑफर किया है, जिससे भारत इस विमान को घरेलू स्तर पर बना और बेच सकेगा।

इस खास ऑफर के तहत, रूस भारत को Su-75 की पूरी तकनीक देने के लिए तैयार है। इसके अलावा, भारत विमान के इंजन को अपनी जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकेगा और उसे अन्य देशों को बेचने का अधिकार भी मिलेगा। यह ऑफर Su-57E के बाद रूस द्वारा भारत को दिया गया दूसरा बड़ा प्रस्ताव है।

दुबई एयर शो में रूसी ताकत का प्रदर्शन
हाल ही में, रूस ने दुबई एयर शो 2025 में अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर विमान Su-75 चेकमेट के एक्सपोर्ट वर्जन का अनावरण किया। सुखोई द्वारा विकसित यह आधुनिक स्टेल्थ फाइटर विमान आने वाले समय में रूस के रक्षा निर्यात कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। विमान अपनी कम रडार पहचान क्षमता, सुपरसोनिक स्पीड और उन्नत स्टेल्थ डिजाइन के लिए जाना जाता है। रूस ने बताया है कि Su-75 जल्द ही ग्राउंड और स्टैंड ट्रायल्स शुरू करेगा, जिसके बाद इसकी पहली उड़ान की तैयारी की जाएगी।

रूस का दावा है कि Su-75 अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए एक हल्का, किफायती और हाई-टेक स्टेल्थ फाइटर है, जिसे भविष्य की हवाई लड़ाई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

Su-75 की कीमत और प्रदर्शन
रूस के इस नए फाइटर जेट की कीमत 5060 मिलियन डॉलर प्रति विमान है। यह विमान एक बार की ईंधन में 3,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है और इसकी अधिकतम रफ्तार माक 1.82 है। इसके इंजन में AL-41F1 का इस्तेमाल किया गया है, जो Su-57 में भी पाया जाता है। रूस का दावा है कि Su-75 की F-35 से 67 गुना कम ऑपरेटिंग कॉस्ट होगी। इसके साथ ही, ऑफर में रूस भारत की जरूरतों के हिसाब से इंजन कस्टमाइजेशन भी करेगा।

Su-75 में किए गए सुधार
2022-23 में विभिन्न देशों से प्राप्त सुझावों के आधार पर Su-75 के डिजाइन में कई सुधार किए गए हैं। अब इस विमान में बेहतर स्टेल्थ क्षमता, ज्यादा फुर्ती, एडवांस एवियोनिक्स सिस्टम, 5 आंतरिक हथियार बे, और 11 बाहरी पॉइंट्स होंगे। इसके अलावा, इसका ऑपरेशन सिस्टम कम लागत वाला होगा, जिससे इसे चलाने का खर्च और भी कम हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed