सुबह की देश–राज्यों से बड़ी खबरें, 22 जनवरी | गुरुवार

0


🔹 बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें


दावोस में ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके मन में गहरा सम्मान है और भारत के साथ जल्द ही एक “शानदार डील” हो सकती है।


ग्रीनलैंड और टैरिफ पर ट्रंप नरम
ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर रुख नरम करते हुए कहा कि अमेरिका ताकत का इस्तेमाल नहीं करेगा। साथ ही यूरोपीय देशों पर प्रस्तावित टैरिफ का फैसला भी वापस ले लिया गया।


शेयर बाजार में तेजी के संकेत
ट्रंप के टैरिफ फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।


🇮🇳 देश–राज्य की प्रमुख खबरें


1. पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट पर अपडेट
चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बदली जा सकती है। EC के अनुसार 14 फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना मुश्किल है।


2. EC की सख्त चेतावनी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


3. शिवराज सिंह चौहान बने दादा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के घर बेटी ने जन्म लिया। पोती को देखकर साधना सिंह बेहद खुश नजर आईं और कहा—“लाड़ली लक्ष्मी आई है।”


4. वायुसेना प्रमुख का बयान
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि आधुनिक युद्ध में एयर पावर निर्णायक भूमिका निभाती है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था।


5. राहुल गांधी का हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले—देश में लालच की महामारी फैल गई है। सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका है, जनता को जवाबदेही मांगनी होगी।


6. ट्रंप के दावे पर कांग्रेस का तंज
कांग्रेस ने ट्रंप के भारत-पाक युद्ध 71 बार रुकवाने के दावे पर सवाल उठाए। कहा—दो दिन में तीन बार श्रेय लेना अजीब है।


7. ऋषिकेश में अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केदारनाथ का पुनरुद्धार हुआ है और बद्रीनाथ सहित 35 धामों का नवीनीकरण किया जाएगा। CM धामी ने कश्मीर के लिए शहीद उत्तराखंडियों को याद किया।


8. महाराष्ट्र की सियासत
कल्याण-डोंबिवली में राज ठाकरे की MNS और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच गठबंधन हुआ। MNS के 5 पार्षदों ने समर्थन दिया, आज मेयर पद के लिए लॉटरी।


9. बिहार भवन पर विवाद
मुंबई में बिहार भवन को लेकर मनसे नेता ने नीतीश सरकार को धमकी दी—कहा, “मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे।”


10. कर्नाटक में संवैधानिक टकराव
कर्नाटक विधानसभा सत्र से पहले राज्यपाल ने संयुक्त सत्र को संबोधित करने से इनकार कर दिया।


11. देहरादून को हाई-स्पीड कॉरिडोर
NHAI देहरादून में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाएगी। आधे घंटे का सफर 10 मिनट में पूरा होगा। सड़कें बिंदाल और रिस्पना नदी किनारे बनेंगी।


12. ग्रीनलैंड पर ट्रंप फिर बोले
ट्रंप ने कहा—ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए जरूरी है, लेकिन सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया।


13. जोमैटो में बड़ा बदलाव
दीपिंदर गोयल ने Zomato के CEO पद से इस्तीफा दिया। ब्लिंकिट के अलबिंदर ढींडसा नई जिम्मेदारी संभालेंगे।


14. ICC का फैसला
ICC ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच भारत में ही होंगे। शेड्यूल बदलने से इनकार, एक दिन में जवाब मांगा।


15. भारत की शानदार जीत
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले T-20 में 48 रन से हराया। अभिषेक शर्मा ने 84 रन बनाए, चक्रवर्ती और दुबे को 2-2 विकेट।


16. मौसम का कहर
उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है। कश्मीर-हिमाचल में भारी बर्फबारी, दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed