दयारे हबीब कॉन्फ्रेंस के आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह, 24 मार्च को होगा भव्य कॉन्फ्रेंस

सीतामढ़ी (बिहार) जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत ग्राम बराही में आगामी 24 मार्च 2026, मंगलवार को भव्य दयारे हबीब कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम बराही स्थित कब्रिस्तान के पास आयोजित होगा, जिसकी तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजकों के अनुसार इस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध ओलमा, मौलाना और इस्लामिक विद्वान शिरकत करेंगे।
प्रोग्राम
24 मार्च सुबह 09 बजे 22 शहीदों के एक स्थलीय कुबुर का गुस्ल,
11 बजे से अरबाब ए सियासत का बयान,
बाद ए नमाज़े असर,
चादर व गुल पोशी,
बाद ए नमाज़े मग़रिब से कुरआन-ए-पाक की तिलावत, नात-ए-पाक और तकरीरों का सिलसिला चलेगा। इसके बाद दीनी तकरीरें, इस्लाहे मुआशरा और उम्मत की तरक्की पर विशेष बयान दिए जाएंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में दीनी जागरूकता, आपसी भाईचारे और अमन-चैन का पैग़ाम फैलाना है। आयोजकों ने बताया कि आसपास के गांवों जैसे बराही, सुरसंड, खाजा नगर, सहसराम, सुंदरपुर, बथनाहा सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

इस दयारे हबीब कॉन्फ्रेंस का आयोजन कब्रिस्तान कमेटी बराही की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
आयोजक प्रोफेसर गौहर सिद्दीकी (पूर्व जिला पार्षद) ने क्षेत्र की अवाम से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
