T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान का बड़ा टकराव तय – जानें कब होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

0
img_20251126_0704023350628173088748271.jpg

Desk: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए क्रिकेट प्रेमियों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। इस बार, बेहद दिलचस्प बात यह है कि शेड्यूल के साथ-साथ आयोजन स्थलों की ऐसी प्लानिंग सामने आई है, जिसने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रोमांच को चरम पर पहुँचा दिया है। 55 मैचों का यह महापर्व 8 आयोजन स्थलों पर आयोजित होगा, और उद्घाटन से लेकर फाइनल तक हर मैच के पीछे एक नई कहानी गढ़ी जाएगी।


भारत के अभियान की शुरुआत और समूह संरचना

टीम इंडिया अपने सफ़र की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और अमेरिका के साथ रखा गया है—यानी एशिया कप 2025 के बाद एक बार फिर भारत-पाक के बीच भिड़ंत का मंच तैयार है।

IND vs PAK: किस दिन और कहां होगा हाई-वोल्टेज मैच?

जिस तारीख का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वो अब तय हो गई है –
भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को आमने-सामने होंगे, और ये मैच आर.सी. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Match Schedule

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड हमेशा से ही दमदार रहा है। एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब सूर्या ब्रिगेड टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी आत्मविश्वास को दोहराना चाहेगी।


भारत का पूरा लीग चरण कार्यक्रम

7 फरवरी: भारत बनाम अमेरिका – टूर्नामेंट का पहला चरण

12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया – मैच नई दिल्ली में

15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो में महामुकाबला

अंतिम ग्रुप मैच: भारत बनाम नीदरलैंड – अहमदाबाद में

फिनाले के स्थान पर दिलचस्प मोड़

टी-20 विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा , लेकिन अब स्थान पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा:

अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो: कोलंबो में मैच

अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है: फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा

यह नियम विश्व कप के इतिहास में बहुत अनोखा है, जो टूर्नामेंट में अतिरिक्त रोमांच जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed