भिट्ठा थाना में शराब माफियाओं पर बड़ी चोट, 9 मामलों की 1104.5 लीटर शराब विनष्ट

0
image_editor_output_image-2080973707-17693632017872939585302427648808

सीतामढ़ी। भिट्ठा थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। कुल 9 कांडों से संबंधित 1104.5 लीटर शराब को प्रशासन द्वारा अंचलाधिकारी, सुरसंड की उपस्थिति में विनष्ट किया गया।


विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान 1060.7 लीटर नेपाली सौफी शराब एवं 43.8 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत की गई।


प्रशासन की ओर से बताया गया कि शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। मौके पर संबंधित पदाधिकारी, थाना पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed