गणतंत्र दिवस पर वीरता का सम्मान: 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 13 को शौर्य चक्र

0
gallantry--1769363948114_m3999967698821827868

नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों की अदम्य बहादुरी को सम्मानित करते हुए कुल 70 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र शामिल हैं। शौर्य चक्र पाने वालों में थलसेना, नौसेना और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान शामिल हैं।


शौर्य चक्र से सम्मानित थलसेना के जवानों में 21 पैरा (स्पेशल फोर्स) के लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 32 असम राइफल्स के मेजर अंशुल बाल्टू, 5 पैरा (स्पेशल फोर्स) के मेजर शिवकांत यादव, 42 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विवेक मेच, 11 पैरा (स्पेशल फोर्स) के मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह और 6 पैरा (स्पेशल फोर्स) के कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकू शामिल हैं।


इसके अलावा असम राइफल्स के सूबेदार पी.एच. मोसेस, 4 राष्ट्रीय राइफल्स के बलदेव चंद (मरणोपरांत), 3 असम राइफल्स के राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई और 33 असम राइफल्स के राइफलमैन ध्रुबा ज्योति दत्ता को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया है।


नौसेना की दो महिला अधिकारी, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए., को भी असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।


सरकार ने इसके साथ ही 301 सैन्य अलंकरणों को भी मंजूरी दी है। इनमें


30 परम विशिष्ट सेवा पदक,
4 उत्तम युद्ध सेवा पदक,
56 अति विशिष्ट सेवा पदक,
9 युद्ध सेवा पदक,
2 तू सेना पदक (विशिष्ट),
43 सेना पदक (विशिष्ट),
8 नौसेना पदक (विशिष्ट),
14 वायु सेना पदक (विशिष्ट) और
135 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।


घोषित 13 शौर्य चक्रों में से 10 थलसेना के जवानों और अधिकारियों को (जिसमें एक मरणोपरांत है), दो नौसेना और एक अर्धसैनिक बल के अधिकारी को प्रदान किए गए हैं।


ये सम्मान देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की बाज़ी लगाने वाले वीरों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन हैं।

 

Author: 𝑀𝑑 𝑃𝑎𝑟𝑣𝑒𝑧

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed