कन्हौली थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

0
img-20260127-wa00182594833808470397778

सीतामढ़ी (सुरसंड)। जिले में लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को सुरसंड के पुलिस अंचल निरीक्षक ने कन्हौली थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में दर्ज लंबित कांडों की बारीकी से समीक्षा की गई।


अंचल निरीक्षक ने अनुसंधान की वर्तमान स्थिति, मामलों में हो रही देरी के कारणों तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने थाने में पदस्थापित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि अनुसंधान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई।


अंचल निरीक्षक ने कहा कि नियमित निरीक्षण से पुलिस कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ती है, जिससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed