कटिहार: रील बनाने के जुनून में युवक ने की सरेआम फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

0
image_editor_output_image-2023298061-1769540133660780634855534379402

कटिहार में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक बार फिर खतरनाक साबित हुआ। नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गोधिटोला इलाके में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुलेआम फायरिंग की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed