सीतामढ़ी में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों के त्वरित समाधान पर प्रशासन सख्त

0
img-20260128-wa00322426781815444183348

सीतामढ़ी। पुलिस–जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 28 जनवरी 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।


जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों व पदाधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed