फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने की समीक्षा, 2 से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में लगेंगे कैंप
सीतामढ़ी जिले की सभी 273 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए 2 से 6 फरवरी तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसे लेकर जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने किसानों के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क है। किसान कैंप, सीएससी/वसुधा केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in के माध्यम से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। किसानों की सहायता के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1800 180 1551 और राजस्व विभाग का 1800 345 6215 जारी किया गया है।

1 thought on “फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने की समीक्षा, 2 से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में लगेंगे कैंप”