मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुरसंड थाना परिसर में 6,637.1 लीटर शराब का विनष्टिकरण
- सुरसंड (सीतामढ़ी)।
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में सुरसंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार, 01 फरवरी 2026 को सुरसंड थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध शराब का विधिवत विनष्टिकरण किया गया।
इस दौरान 30 अलग-अलग कांडों में जब्त कुल 6,637.1 लीटर शराब को कानूनन प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की प्रत्यक्ष निगरानी में संपन्न हुई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी भी उपस्थित थे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से समाज में कानून का डर बना रहेगा और शराबबंदी को मजबूती मिलेगी।

रिपोर्ट: नसीम अहमद
