सीतामढ़ी में 2 से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण

0
image_editor_output_image1803845169-17699714750236251784770263615220

सीतामढ़ी।
कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। रविवार को जिलाधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर इसकी जानकारी दी।


जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत पंचायत स्तर पर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से मिल सके। अब तक जिले में 1.08 लाख किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है, शेष लाभार्थियों को इस अभियान में कवर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने की समीक्षा, 2 से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में लगेंगे कैंप


उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधार कार्ड, जमीन की रसीद और मोबाइल नंबर के साथ अपने पंचायत केंद्र या नजदीकी CSC/वसुधा केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री कराएं। किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण कर सकते हैं।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर भविष्य में पीएम किसान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed